अंडर-19 विश्व कप : अफ्रीकी टीम से खेलेगा इस दिग्गज का बेटा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 दिसम्बर 2017, 12:13 PM (IST)

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी के बेटे थांडो एनटिनी को अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। 17 साल के थांड़ो ने आठ यूथ वनडे मैचों में कुल 10 विकेट लिए हैं और वे अपना पहला अंडर-19 विश्व कप रेनार्ड वान टोंडर के नेतृत्व में खेलेंगे।

विकेटकीपर वांडिले माकवेटु इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने देश की तरफ से दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वो पिछले साल बांग्लादेश में खेले गए विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे। अंडर-19 विश्व कप 13 जनवरी से तीन फरवरी के बीच खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-ए में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मैच 14 जनवरी को केन्या से खेलेगा। इसके बाद वह न्यूजीलैंड और मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

टीम : रेयनार्ड वान टोंडेर (कप्तान), मैथ्यू ब्रीटज्के, ज्यां डु प्लेसिस, जेसन नेइमैंड, गेराल्र्ड कोएट्जी, जाडे डी क्लार्क, फ्रेसर जोंस, वानडिले माकवेटु, आंदिले मोगाकाने, कगाउडीसे मोलेफे, थांडो नतिनी, जिवेशन पिल्लई, हरमन रोल्फस, केनन स्मिथ, अखोना मुयाका।

ये भी पढ़ें - वीवीएस लक्ष्मण ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, दो भारतीय शामिल