माउंट आबू में जमने लगी बर्फ

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017, 10:17 AM (IST)

सिरोही। हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर प्रदेश में भी पड़ा है। हिल स्टेशन माउंट आबू में बर्फ जमने लगी है। इस सीजन में पहली बार तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां एक ही दिन में तीन डिग्री तक पारा लुढ़क गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पोलो ग्राउंड होटल के पार्क में घास पौधों पर ओस की बूंदें जम गई। बुधवार को सिरोही का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाएं चलने से दिन भी सर्दी का असर बरकरार रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे