चांद-सा नजर आया सूरज का रूप

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 दिसम्बर 2017, 11:13 AM (IST)

जयपुर। प्रदेश में सर्दी ने पैर पसार लिए हैं। प्रदेश दूसरे दिन बुधवार को भी कोहरे की चपेट में रहा। जयपुर में आकाश में हल्के बादल छाने और कोहरे के कारण सूरज की रोशनी चांद-सी शीतल नजर आ रही थी। सुबह साढ़े आठ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद सूर्य की चमक से कोहरा छंट गया।

शहर में बुधवार सुबह 8 बजे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान शीतलहर लोगों को नश्तर चुभा रही थी। सुबह 11 बजे तापमान में दो डिग्री की बढ़त आई आैर यह 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के माैसम के पूर्वानुमान में धुंध छाने और बादल छाने की संभावना जताई है।

इधर प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जयपुर। जेएलएन मार्ग स्थित पिकॉक गार्डन के पास का दृश्य।

ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’

जयपुर। जेएलएन मार्ग स्थित पिकॉक गार्डन के पास का दृश्य।

ये भी पढ़ें - परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी