रोहतक में सतलोक आश्रम ध्वस्त, 20 हिरासत में

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2017, 1:33 PM (IST)

रोहतक। नगर निगम की टीम ने सिंघपुरा के पास सतलोक आश्रम में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम के अमले ने आश्रम को तहस-नहस कर दिया। निगम के अनुसार रामपाल के इस आश्रम का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे रामपाल के 20 से अधिक अनुयायियों को हिरासत में लिया गया। नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह अचानक बुलडोजरों के साथ सतलोक आश्रम पहुंची और बिल्डिंग ध्वस्त कर दी। इस दौरान आश्रम प्रबंधकों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अमला कार्रवाई में जुटा रहा है। प्रबंधन से जुड़े लोगों ने कहा कि उन्हें नोटिस तो मिला था, लेकिन प्रशासन ने नोटिस की अवधि से पहले की कार्रवाई कर दी। वे इसके खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे