इसके लिए लंबी कतार में थे इरफान खान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2017, 12:06 PM (IST)

मुंबई। समीक्षकों द्वारा सराहे जा चुके अभिनेता इरफान खान ने लोकप्रिय पुरस्कार मंच पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह लंबी कतार में थे।

इरफान ने रविवार को फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए स्टार स्क्रीन अवाड्र्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। उन्हें ‘करीब करीब सिंगल’ के लिए भी नामांकित किया गया।

इरफान ने कहा, ‘‘लोकप्रिय मुख्य अभिनेता श्रेणी में लोकप्रिय पुरस्कारों प्राप्त करना बहुत अच्छा है। मैं लंबे समय से कतार में था और इस बार दो फिल्में ‘करीब करीब सिंगल’ और ‘हिंदी मीडियम’ हैं।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुरस्कार जीतने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘‘हासिल’ से ‘हिंदी मीडियम’ तक। विलेन से पोपुलर हीरो तक...स्टार स्क्रीन अवार्ड्स को शुक्रिया।’’
(आईएएनएस)।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ