वंदेमातरम विवाद पर उपराष्ट्रपति बोले- मां को नहीं, तो क्या अफजल को सलाम करेंगे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2017, 11:53 AM (IST)

नई दिल्ली। वंदेमातरम गाने पर कुछ लोगों की आपत्तियों पर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूछा है कि अगर हम मां को सलाम नहीं करेंगे तो किसको करेंगे। एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि अगर मां को सलाम नहीं करेंगे तो क्या अफजल गुरु को सलाम करेंगे। उन्होंने आश्चर्य जताया कि कुछ लोग इसे गाने के लिए मना कर रहे हैं।

उन्होने कहा है कि वंदेमातरम का मतलब होता है मां तुझे सलाम। क्या समस्या है? अगर मां को सलाम नहीं करेंगे तो किसको करेंगे, अफजल गुरु को करेंगे क्या?

आपको बता दें कि अफजल गुरु संसद भवन पर हमले का दोषी था। इस हमले के लिए उसे फांसी की सजा दी गई थी। हमला दिसंबर 2001 में हुई थी। नायडू ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हिन्दू धर्म हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कुछ लोग इसे संकीर्ण अर्थ देते हुए देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। नायडू ने कहा, मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि भारत माता की जय कहने का मतलब एक फोटो की जय नहीं है। इसका मतलब है कि भारत में रह रहे सभी लोगों की जय है।
वेंकैया का यह बयान तब आया है, जब हाल ही में यूपी निकाय चुनाव में मेरठ से बीएसपी की मेयर सुनीता वर्मा ने आदेश जारी किया था, नगर निगम बोर्ड की बैठक में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का गान नहीं कराया जाएगा, हालांकि बैठक में राष्ट्रगान की पहले की तरह जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...