प्रियंका चोपड़ा ने 5वीं बार जीता एशिया का यह खिताब, दीपिका का नंबर...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017, 5:12 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लगातार पांचवीं बार ‘एशिया की सबसे सेक्सी महिला’ घोषित किया गया है। इससे वह काफी खुश हैं।

लंदन के साप्ताहिक अखबार ‘इस्टर्न आई’ में प्रकाशित एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है।

प्रियंका ने इस पर ट्वीट किया, ‘‘इस पुरस्कार के लिए मुझे अपने मां और पिता को धन्यवाद देना चाहिए। मुझे यह पूरी तरह उनसे ही मिला है और यह आप सभी के प्यार के कारण है, जिसने मुझे पांचवी बार इस सूची में शीर्ष पर रखा। धन्यवाद इस्टर्न आई...आप जानते हैं कि किसी लडक़ी को कैसे खुश किया जा सकता है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस सूची में टीवी अभिनेत्री निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री दीपिका पदुकोण तीसरे स्थान पर हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल