राजस्थान आने से पहले ओखी खत्म, 10 दिसंबर बाद पड़ेगी तेज सर्दी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017, 11:54 AM (IST)

जोधपुर। राजस्थान पहुंचने से पहले ही ओखी चक्रवात खत्म हो गया। सूरत से 240 किलोमीटर पहले समुद्र में ओखी समाप्त हो गया। अब राजस्थान में इसका आंशिक असर यह रहेगा कि प्रदेश में कुछेक दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को शहर मे धूप निकली। शुक्रवार को मौसम सामान्य हाेने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और पहाड़ी इलाकों कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी होगी। इससे राजस्थान में तेज सर्दी पड़ेगी।

मौसम विज्ञानी गोविंदराम सीरवी ने बताया कि ओखी का असर राजस्थान में केवल बादल छाने बूंदाबांदी होने तक ही हुआ। ऊपरी हवाओं के चक्रवात की वजह से राजस्थान में बादल छाए। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। जयपुर में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे धूप निकली। सूरज कुछ देर बाद बादल में छिप गया। 11 बजे मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे