प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ किशनगंज ब्लॉक के चुनाव

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 7:34 PM (IST)

बारां। प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ बारां की बुधवार को ब्लॉक किशनगंज में सुरेश गोठवाल के सान्निध्य में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार दाधीच, जिला मन्त्री योगेश कुमार शर्मा, महिला मन्त्री प्रभा गुप्ता, संगठन मन्त्री मीनाक्षी त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रामभरोस त्यौहारिया तथा अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने ब्लॉक किशनगंज में राकेश नागर को ब्लॉक अध्यक्ष एवं अनिल मालव को ब्लॉक मंत्री तथा राजाराम मीना को सभाध्यक्ष मनोनीत किया।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार दाधीच ने बताया कि बैठक में गजानन्द मालव, राजेन्द्र कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम मालव, मुकेश नागर, अरुण गौतम, लोकेश भील, चन्द्रप्रकाश बैरवा, देवकीनन्दन शर्मा, अरविन्द मालव, देवकीनन्दन, माणक चन्द वर्मा, मुकेश शिवहरे, अनिल मीना, बजरंगलाल मीना तथा अन्य शिक्षक सदस्य उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे