बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्षों ने जमा कराए सदस्यता फॉर्म

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 5:25 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित ‘सर्व-स्पर्शी सदस्यता अभियान’ के तहत प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान में बांसवाड़ा जिले की जिलाध्यक्ष लीला पडियार ने 14 हजार सदस्यता फॉर्म जमा करवाए। जयपुर देहात जिलाध्यक्ष आशा बैरवा ने 15 हजार सदस्यता फॉर्म जमा कराए। प्रतापगढ़ जिले की जिला महामंत्री सुनयना हापावत ने 3 हजार सदस्यता फॉर्मों का ब्यौरा दिया। मधु शर्मा ने प्रदेश के समस्त प्रदेश प्रभारियों एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिले के हर मण्डल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्कूल चलाने वाली 50-50 महिलाओं के नाम भाजपा प्रदेश कार्यालय को भिजवाएं। राजस्थान सरकार के 4 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर महिला मोर्चा द्वारा जिलास्तर पर वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, सदस्य रेखा कंवर सहित कई जिलाध्यक्ष उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे