खोया प्यार पाने के लिए इस मजार पर चढाते है ...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 4:35 PM (IST)

लखनऊ। भारतीय लोग आस्था में विश्वास करते है। तरह-तरह की आस्थाओं और परंपराओं वाले इस देश में अब तक आपने मज़ारों पर अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखा होगा। आज आपको एक ऐसी मजार के बारे में बता रहे है जिसमें बारे में शायद ही आप जानते होंगे। इस मजार पर लोग चढावे के तौर पर सिगरेट चढाते है।

बताया जा रहा है कि ये मज़ार एक क्रिश्चियन सिपाही की है, लेकिन यहां पर हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आते हैं और मज़ार पर सिगरेट जलाते हैं। लोग वेल्स को सिगरेट वाले बाबा कहकर बुलाते हैं।

यह मजार लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है, जो पहले खंडहर था। बाद में यहां सब्जी मंडी बन गई। मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज़ रहा करते थे। साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के तहत अंग्रेज सैनिकों और भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के बीच में भयंकर गोलाबारी हुई। जिसमें यहां बनी अंग्रेजों की एक इमारत पूरी तरह से तहस-नहस हो गई।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताया जाता है कि इसी गोलाबारी में कैप्टन वेल्स मारे गए थे, जिन्हें सिगरेट और शराब से बेहद प्रेम था. इस मज़ार के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों को भी नहीं पता कि कैप्टन वेल्स कब से कप्तान बाबा बन गए और कब से उन्हें सिगरेट चढ़ाए जाने लगी. यहां पर आने वाला हर शख्स अगरबत्ती और चादर की बजाए कप्तान बाबा को खुश करने के लिए सिगरेट चढ़ाता है.
इस मज़ार के बारे में एक अनोखी मान्यता यह है कि यहां सिगरेट चढ़ाने वाले ज्यादातर प्रेमी जोड़े होते हैं। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मज़ार पर सिगरेट चढ़ाने से प्रेमी या प्रेमिका को अपना खोया हुआ प्यार मिल जाता है।

इसके चलते प्रेमी कप्तान बाबा की मज़ार पर सिगरेट चढ़ाते हैं और बाबा से दुआ करते हैं कि अगर उन्होंने उनकी मुराद पूरी कर दी तो फिर सिगरेट चढ़ाने आएंगे। यहां पर आप को काफी मात्रा में जलती हुईं सिगरेट्स मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें - इस होटल से बाहर निकलते ही हो जाता है जोडों का तलाक!