लश्कर से जुड़े 8 आतंकवादियों को आज दोपहर बाद सुनाई जाएगी सजा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 1:31 PM (IST)

जयपुर। देश में आतंकवादी साजिश रचने के आरोपी आतंकवादियों को आज 7 साल बाद सजा मिलने जा रही है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 8 आतंकियों को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी।

एडीजे कोर्ट-17 में सजा के बिंदुओं पर आज बहस कल ही पूरी हो गई थी। सभी आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच आज अदालत में पेश किया गया। 8 आतंकवादियों में 3 पाकिस्तान के हैं, जबकि 5 भारतीय नागरिक हैं। सभी को साल-2010 अक्टूबर में एसओजी ने देश में आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में असगर अली, शकर उल्लाह और मोहम्मद इकबाली पाकिस्तानी हैं, जबकि निशाचंद अली, पवन पुरी, अरुण जैन, काबिल खां और अब्दुल मजीद भारतीय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे