भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी 6 दिसंबर से गुजरात के चुनावी दौरे पर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 7:27 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी गुजरात के चुनावों में तीन दिवसीय दौरा करेंगे।

भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी 6, 7 एवं 8 दिसम्बर को गुजरात चुनावों में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे 6 दिसम्बर को अहमदाबाद से जामनगर जाकर अपराह्न 3 बजे खीजड़ा मन्दिर, जामनगर में सांसद पूनम मांडल व जिला संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6 बजे जामनगर में 8 विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा 7 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे लूनावाड़ा विधानसभा में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और 8 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे डबोई में 16 विधानसभा के प्रमुख समाज एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे