सरकारी स्कूलों में आने के इच्छुक मुख्याध्यापकों का इंटरव्यू कल से

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 6:31 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा में एडिड स्कूलों के जिन मुख्याध्यापक/मुख्याध्यापिकाओं ने स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में आने की इच्छा जताई थी, उनकी काऊंसलिंग 6 दिसंबर 2017 को माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के निदेशालय में होगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एडिड स्कूलों के अध्यापकों की मांग पर उनको सरकारी स्कूलों में समायोजित करने की नीति बनाई थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने हरियाणा वॉलेंटरी स्टेट एजूकेशन सर्विस रूल्स,2017 बनाया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने हरियाणा वॉलेंटरी स्टेट एजूकेशन सर्विस रूल्स,2017 के तहत स्वेच्छा से सरकारी स्कूल को चुनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अब जिन मुख्याध्यापक/मुख्याध्यापिकाओं ने स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों का विकल्प चुना था,उनकी काऊंसलिंग निदेशक की अध्यक्षता में 6 दिसंबर 2017 को सुबह 11 बजे माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के निदेशालय में होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार को अपनी पसंद के तीन स्टेशन भरने होंगे। मुख्याध्यापक/मुख्याध्यापिका की रिक्तियों की सूची काऊंसलिंग के समय पर ही दिखाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे