कैलेंडर वर्ष 2018 में इस बार होंगी 15 सार्वजनिक छुटि्टयां

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 5:51 PM (IST)

जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर कैलेंडर वर्ष 2018 में (ग्रेगारियन) 15 सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा की है।

अधिसूचना के अनुसार 26 जनवरी, 2018 को गणतन्त्र दिवस, 2 मार्च को धूलण्डी, 29 मार्च को महावीर जयन्ती, 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयन्ती, 16 अप्रैल को ईदु-उल-फितर (चांद दिखाई देने की दशा में), 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 22 अगस्त को ईदु-उल-जुहा (चांद दिखाई देने की दशा में) सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

इसी प्रकार 3 सितम्बर, 2018 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी, 21 सितम्बर को मोहर्रम (ताजिया) (चांद दिखाई देने की दशा में), 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयन्ती, 19 अक्टूबर को विजयदशमी, 7 नवम्बर को दीपावली, 8 नवम्बर को गोवर्धन पूजा, 23 नवम्बर को गुरुनानक जयन्ती तथा 25 दिसम्बर, 2018 का क्रिसमस-डे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अधिसूचना के अनुसार 25 मार्च, 2018 को रामनवमी, 1 अप्रैल को वार्षिक बैंक खाता बन्दी तथा 26 अगस्त, 2018 को रक्षाबंधन अवकाशों को रविवार होने के कारण सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे