अलविदा शशि कपूर... अंतिम विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 1:51 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड और थिएटर के दिग्गज एक्टर शशि कपूर का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है। अंतिम संस्कार के वक्त बॉलीवुड सहित राजनीतिक जगत की हस्तियां भी मौजूद रही। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले और महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्री भी मौजूद हैं। मुंबई पुलिस की एक टुकडी ने शशि कपूर को आखिरी सलामी दी।

शशि कपूर का पार्थिव शरीर सांताक्रूज के श्मशान घाट पहुंच चुका है। थोडी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे जानकी कुटीर ले जाया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने 79 साल की उम्र अंतिम सांस ली। शशि कपूर के निधन की खबर मिलते ही सेलेब्स ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार सुबह 10.30 बजे कोकिला बेन अस्पताल से उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान रिश्तेदार और परिवार के लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल