नियंत्रण रेखा पर दुर्घटनावश चली गोली से जवान घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 12:53 PM (IST)

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक जवान अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीडि़त की पहचान कुमाऊं रेजिमेंट के कृष्ण कुमार के रूप में हुई थी। घटना मेंधार सेक्टर की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे