स्मृति शेष : भरतपुर की गजक मुंबई मंगाना नहीं भूलते थे शशि कपूर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 12:03 PM (IST)

भरतपुर। बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं। बस उनकी यादें हैं। 18 मार्च, 1938 को जन्मे शशि कपूर की यादें राजस्थान से भी जुड़ी हैं। राजस्थान के भरतपुर से उनका गहरा लगाव रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्तम अभिनेताओं में शुमार रहे शशि कपूर ने अपनी दो फिल्में उत्सव और सिद्धार्थ की शूटिंग भरतपुर के केवलादेव घना पक्षी विहार, लोहागढ़ किला, बन्ध बरेठा और काकाजी की कोठी में की थी। इस दौरान उनका भरतपुर से गहरा लगाव हो गया। भरतपुर को वे तब भी नहीं भूल पाए, जब फिल्मों से दूर हो गए।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भरतपुर में शूटिंग के दौरान इस रोमांटिक हीरो को यहां की गजक, कचौरी और बिस्तरबंद मिठाई बेहद पसंद आई। जब तक शूटिंग चली, गजक, कचौरी और बिस्तरबंद मिठाई जरूर पहुंचती थी। उनकी यह पसंद हाल दिनाें तक बरकरार रही। वे हर साल सर्दियों में भरतपुर की गजक मुंबई मंगाना नहीं भूलते थे।


ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

ख्याति प्राप्त सदाबहार अभिनेता शशि कपूर के कई रिश्तेदार आज भी भरतपुर में रहते हैं। उनका कहना है कि भरतपुर शशि कपूर को बेहद पसंद था। यहां से हर साल सर्दियों में गजक-मिठाई मुंबई भेजी जाती थी।

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

दोस्तो! आज शशि कपूर हमारे बीच नहीं हैं। उनको शत-शत नमन..!

शशि कपूर जन्म: 18 मार्च, 1938, अवसान : 04 दिसम्बर 2017)

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा