दिल्ली: कोहरे के कारण 14 ट्रेनें रद्द और 19 लेट

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 11:37 AM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी भारत के विभिन्न इलाकों में कोहरे के कारण 14 रेलगाडिय़ों को रद्द कर दिया गया जबकि 19 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, ²श्यता 700 मीटर रही।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!