पंजाब में 1 करोड़ 78 लाख से टन से अधिक धान की खऱीद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 04 दिसम्बर 2017, 7:40 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब राज्य में आज सरकारी एजेंसियों और मिल मालिकों द्वारा सायं तक कुल 17849470 टन धान की खरीद की गई। इसमें 4 दिसंबर के दिन की गई 5876 टन धान की खरीद भी शामिल हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आज सांय तक हुई कुल 17849470 टन धान की खरीद में से सरकारी एजेंसियों ने 17581367 टन धान (98.5 प्रतिशत) जबकि मिल मालिकों ने 268103 टन (1.5 प्रतिशत) धान की खरीद की गई।

सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद संबंधी जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि अब तक पनग्रेन ने 5972315 टन (33.5 प्रतिशत), मार्कफैड्ड 3882064 टन (21.7 प्रतिशत), पनसप 3829366 टन (21.5 प्रतिशत) जबकि पंजाब राज्य गोदाम निगम 1748509 टन (9.8 प्रतिशत), पंजाब एग्रो इंडस्ट्री निगम ने 1768528 टन (9.9 प्रतिशत) धान की खरीद की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय खरीद एजेंसी भारतीय ख़ुराक निगम की तरफ से अब तक 380585 टन (2.1 प्रतिशत) धान की खरीद की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे