कैथल ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 04 दिसम्बर 2017, 4:19 PM (IST)

नवीन मल्होत्रा कैथल।रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के फैसले अनुसार कैथल ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यलय कैथल के सामने ब्लाक प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में धरना दिया,रिटायर्ड कर्मचारियों के नेताओं की हरियाणा सरकार हमें केन्द्र के कर्मचारियों से कम पेंशन दे रही है जो कि हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि 2006 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को अब रिटायर्ड हुए कर्मचारियों से लगभग आधी पेंशन दी जा रही है।मेडिकल भत्ता भी कम दिया जा रहा है। एल.टी.सी. भी अभी तक कई रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले ब्लाक की भी नहीं दी गई और न ही इस ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारियों को दी जा रही है।

राज्य उप प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि जिन रिटायर्ड कर्मचारियों को बैंको से पेंशन मिलती है उनकी पेंशन ठीक तरीके से रिवीजन न करने के कारण वह कर्मचारी बैंकों के चक्कर काटने पर मजबूर है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यूनियन बैंक से पेंशन ले रहे राजकुमार नाम के कर्मचारी की पेंशन बढ़ाने की बजाए कम कर दी गई है। बैंक में लिखकर देने के बावजूद उनकी पेंशन पूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी कि या तो वह रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन ठीक फिक्स करें अन्यथा रिटायर्ड कर्मचारी बैंकों के आगे भी धरने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि धरना 7-12-2017 तक जारी रहेगा। कल ब्लाक पुण्डरी के रिटायर्ड कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। धरने को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान महेंदर सिंह,सीटू जिला प्रधान सत्यवान,सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान रमेश हरित,प्रेम सिंह करोड़ा व जय सिंह गुहला ने भी सम्बोधित किया व बताया कि यदि समय रहते सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो फरवरी में रिटायर्ड कर्मचारी करनाल में एक बहुत बड़ी रैली करके अपने आन्दोलन को और तेज करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे