रैम्प पर जलवे बिखेरेंगी मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 नवम्बर 2017, 5:15 PM (IST)

बिलासपुर। हिमालय की वादियों सी खूबसूरत यह मॉडल शिमला में होने जा रही मिस अंखड भारत प्रतियोगिता 2017 के रैम्प पर नजर आएगी। यह मॉडल और कोई नहीं बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी हैं। नेहा मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

ये हिमालय ब्यूटी विदेशी मॉडल्स के साथ रैंप पर जलवे बिखेरेगी। मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का अवार्ड पाने के बाद अब वे मिस अखंड भारत-2017 का खिताब पाने को बेकरार हैं।

ग्लोबल प्लेस एंड स्टॉप टेरेरिजम सामाजिक विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में भारत देश के अलावा विदेशों की मॉडल भाग लेंगी। अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से मिस अंखड भारत प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में किया जा रहा है और नेहा इसमें पार्टिसिपेट करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे