यहां खुदाई में मिला 20 फुट लंबा कंकाल, तस्वीरें वायरल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 नवम्बर 2017, 12:03 PM (IST)

नई दिल्ली। खुदाई के दौरान कई अजीबोगरीब चीजे मिलती है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक खबर काफी सुर्खियों बटोर रही है। रूस के एक द्वीप में खुदाई में 20 फुट लम्बा बिना सिर वाला कंकाल मिला है। इस कंकाल को देखकर लोग दानव का नाम दे रहे है। वैज्ञानिकों ने इस कंकाल के बारे में बताया है कि यह कंकाल किसी समुद्री जीव का है जिसकी मौत 18वीं शताब्दी में हुई होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, इस जानवर से इंसान को कोई खतरा नहीं होता यानी यह इंसान के लिए डरावना नहीं होता। शायद 18वीं शताब्दी में समुद्री शिकारियों ने इस अजीब जीव का शिकार किया होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तस्वीर में आप साफतौर से देख सकते हैं कि इसकी पसलियां कितनी बड़ी हैं। इन्हें देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। इस कंकाल में 27 पसलियां और रीड़ की हड्डी की 45 गांठें (कशेरुकाएं) मिली हैं। सिर के अलावा इन कंकाल की अन्य हड्यिां भी मिली हैं जो किसी बहुत ही विशालकाय जानवर का संकेत देती हैं।

ये भी पढ़ें - अनोखा एयरपोर्ट,ट्रेन जाने के बाद उड़ता है प्लेन

रूस के वैज्ञानिेकों ने कंकाल के बारे मे बताया है कि यह समुद्री का गाय है जिसकी लंबाई 30 मीटर तक होती है। इसका वजन भी 10 टन तक होता है। इस जानवर को अच्छे से तैरना आता है, यह घास भी चरता है और शायद इसी वजह से इसका शिकार हुआ होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि समुद्री गाय को बीच पर उगी घास को चरना काफी पसंद होता है। एक जीव सिरेनिया नाम के स्तनपाई समूह का सदस्य है।

ये भी पढ़ें - ध्यान रखें...जहां दीमक के ढेर,वहां सोने की खान!