पहाड़ों पर बर्फबारी से राजधानी में छूटी कंपकंपी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 नवम्बर 2017, 09:39 AM (IST)

जयपुर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में भी सर्दी ने जनजीवन को कंपकपा दिया है। कल तक जो लोग एक शर्ट में नजर आते थे, वे अब गर्म कपड़ों से लदे नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों के बिना लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालांकि अभी दोपहर में गर्म कपड़े सहन नहीं हो रहे। अमूमन अब तो हर सुबह बादलों और कोहरे से ढंकी हो रही है। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही कोहरा और बादल छंटते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रविवार सुबह भी जयपुर में बादल छाए रहे। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में भी सर्दी पड़ रही है। राजमार्गों और खुले इलाकों में कोहरे के दौरान दृश्यता काफी कम हो रही है। दृश्यता करीब400 मीटर होने से वाहन चालकों को नियंत्रित गति में वाहन चलाने पड़े। कुछ ट्रेनें भी देरी से चलीं।

ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!

ये भी पढ़ें - यहां किसानों पर है विशेष ध्यान, ईजाद की काजू और धान की फायदे वाली नई किस्में