पार्क में ले जाकर चार वर्ष के बच्चे से दुष्कर्म का प्रयास

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 नवम्बर 2017, 4:07 PM (IST)

भरतपुर। किला इलाके के नेहरू पार्क में झाड़ियों के पास एक चार साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया। लोगों ने बच्चे को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार आरोपी दीनदयाल नगर निवासी प्रकाश भोपा बच्चे को स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया था। उसने बच्चे को पार्क में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चे के परिजनों ने मथुरा गेट थाना पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट में नामजद मामला दर्ज कराया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे