कांग्रेस ने दी पं. नेहरू को श्रद्धाजंलि

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 नवम्बर 2017, 10:10 PM (IST)

भरतपुर। जिला व शहर कांग्रेस की ओर से स्थानीय नेहरू पार्क किले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी को नेहरूजी की प्रतिमा पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अगुवाई माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद स्मारक किला भरतपुर में जिला अध्यक्ष शेरसिंह की अगुवाई में उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की आजादी में हुए बलिदान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी कांग्रेसजनों ने नेहरूजी की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की। शेरसिंह सूपा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन देते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता विश्व के शान्ति दूत के रूप में पंचशील सिद्धान्तों को अपनाते हुए संसार में भारत का गौरव बढ़ाया। पंण्डित नेहरू ने भारत के चहुंमुखी विकास के लिये पंचवर्षीय योजना बनाई एवं देश की तमाम नदियों का जीर्णोद्धार करते हुए बांधों का निर्माण कराकर देश में फसल उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आर्थिक सम्पन्नता के लिये अहम भूमिका निभाई। समस्त कांग्रेसजनों को पंडित नेहरू की जीवनी से और उनके एतिहासिक कार्यों से प्रेरणा लेकर भारत के चहुंमुखी विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मजदूर किसान, व्यापारी सहित देश के अवाम विकास हेतु समर्पित रहकर अहम भूमिका निभानी चाहिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे