अद्भुत प्रतिभा की धनी है यह बालिका, विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 नवम्बर 2017, 2:55 PM (IST)

सुचेता सतीश का नाम इन दिनों काफी चर्चाओं में है। 12 साल की यह हिंदुस्तानी बालिका दुबई स्थित इंडियन हाई स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है। अद्भुत प्रतिभा की धनी सुचेता 80 भाषाओं में गाना गा सकती है और उसकी नजर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने पर है।

वह 29 दिसंबर को 85 भाषाओं में गाकर यह उपलब्धि हासिल करना चाहेंगी। इसके लिए उन्हें पांच और भाषाओं पर पकड़ दिखानी पड़ेगी। खास बात ये है कि सुचेता ने 80 में से अधिकतर भाषाओं में गाने की महारथ पिछले एक साल में ही प्राप्त की है।

केरल की सुचेता हिंदी, मलयालम व तमिल जैसी भारतीय भाषाओं में भी गा सकती है। वह स्कूल में होने वाले कंपीटिशंस में अंग्रेजी में भी गाती हैं। सुचेता ने कहा कि जापानी पहली विदेशी भाषा थी, जिसमें मैंने गाया। मेरे पिता की जापानी दोस्त एक साल पहले दुबई आई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जब वह घर पर आई तो उन्होंने एक जापानी गाना गाया। यह मुझे काफी पंसद आया और मैंने इसे सीख लिया। आम तौर पर मैं ऐसा गाना गाने में दो घंटे के करीब लेती हूं, जिसके उच्चारण में ज्यादा परेशानी नहीं आती। सुचेता को सबसे ज्यादा मुश्किल फ्रेंच, हंगरी व जर्मन में आई। जानकारी के अनुसार पिछला रिकॉर्ड भी भारत की ही केसिराजू श्रीनिवास के नाम है। श्रीनिवास ने यह रिकॉर्ड 2008 में आंध्र प्रदेश में बनाया था।

ये भी पढ़ें - यहां गोरा बच्चा जन्मा तो मरना तय, जानिए क्यों?

ये भी पढ़ें - 37 देशों में मिली यह अनजान खूबसूरत औरतें