कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 नवम्बर 2017, 7:07 PM (IST)

बारां। रिद्विका नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें महाकाल मंदिर बाबजी नगर से बैण्डबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथास्थल पहुंची। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कथा के मुख्य यजमान दामोदर सिंह भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण कर चल रहे थे। श्रृद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे।

शनिवार को प्रथम दिन कथावाचक पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा एक सद्ग्रंथ है, जिसमें चार वेद, छह शास्त्र, 18 पुराणों का समावेश है। यह पितरों के कल्याण के लिए संजीवनी बूटी है, जो कल्पवृक्ष के तुल्य है। इसकी शरण में बैठने से मनुष्य को परम शान्ति की प्राप्ति होती है और मन के विकारों का नाश होता है। भागवत सुनने से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, त्याग की प्राप्ति होती है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्रथम दिन भागवत महात्म का वर्णन किया गया। शिशुपाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन 11 से 17 नवंबर तक दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगा।


ये भी पढ़ें - गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां