इस टीवी शो से की थी करियर की शुरुआत, मिले थे सिर्फ 50 रुपए!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 नवम्बर 2017, 4:15 PM (IST)

बॉलीवुड के एसआरके यानी शाहरूख को कौन नहीं जानता। वे सिर्फ भारतीय सिनेमा में ही नहीं, पूरी दुनिया में शाहरूखान एक जानी-पहचानी हस्ती हैं। किंग खान आज करोडों नौजवानों और नवयुवतियों के दिलों पर राज करता है, आज किसी परिचय का मोहताज नहीं। वे बॉलीवुड में किंग खान से नाम से मशहूर हैं। 2 नंवबर 1965 को जन्में शाहरूख खान एक मुस्लिम फैमिली में पैदा हुए, उनके पिता मेजर जनरल और मां हाउसवाइफ थी।
भारतीय सिनेमा में पिछले 26 सालों से राज कर रहे हैं। हममें से अधिकतर लोगों का मानना है कि किंग खान दूरदर्शन के ‘फौजी’ धारावाहिक से अपने कैरियर की शुरूआत की थी, मगर हकीकत यह है कि उन्होंने दिल्ली में होने वाले पंकज उधास के कांसर्ट से अपना कैरियर शुरू किया था। जिसके एवज में उन्हें 50 रूपये मेहनताना मिले थे।
एसआरके को कभी हां कभी ना फिल्म जिसके लिए शाहरूख को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला था।

शाहरूख ने दिल्ली में थिएटर की पढाई की और उन्हें पहला ब्रेक टीवी सीरियल ‘सर्कस’ में मिला। फिल्म में पहली भूमिका उन्होंने ‘द इडियट’ में निभाई। इसके बाद उनकी आनेवाली फिल्म रामजाने थी। सबसे पहले तो बडा सोचें- शाहरूख खानकी लाइफ से निश्चित तौर पर हमें यह सबक मिलता है। कि हमें कुछ बडा पाने के लिए बडा सोचने की जरूरत होती है। यह बहुत जरूरी है कि कुछ बडा पाने के लिए आपको स्वंय पर भरोसा होना बहुत जरूरी है। शाहरूख खान भी हमेशा दूर की सोच रखते हैं और लोगों को भी ऐसा ही करने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ख्वाब देखें- शाहरूख खान ने कभी यह सपना देखा था कि उनके पास मुंबई में महंगे ईलाके में एक विशाल बंगला होगा, जिसका सामने वाला हिस्सा अरब सागर की ओर होगा। देखिए, आज किंग का सपना हकीकत में बदल गया है। हमें शाहरूख खान की जिंदगी से सपने देखने और उसे पूरा करने की कला सीखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

एसआरके अपनी लाइफस्टाइल और फैशन को लेकर बहुज सजग रहते हैं अपने क्लासिक स्टाइल सेंस के लिए पूरी वल्र्ड में महूशर, शाहरूख का पसंदीदा कलर ब्लैक है। वे कहते हैं कि ब्लैक एक सफ कलर है क्योंकि इससे कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि मैंने इन्हें पहले भी पहनना है। वे अपनी जीन्स पैंट और सोने के दौरान पहनने वाले कपडों को लेकर भी बहुत सजग रहते हैं।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

शाहरूख खान अपनी पत्नी गौरी खान से बहुत प्यार करते हैं किंग खान को पहली नजर का प्यार हुआ था। वे गौरा को लेकर बहुत गंभीर और पजेसिव रहे हैं। वे गौरी से इस कदर इश्क करते थे कि वे गौरी के लिए किसी से भी लड जाया करते थे।

ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम

2 नवंबर को नई दिल्ली में जन्मे शाहरूख खान बचपन के शुरूआती 5 साल अपने नाना के यहां मंगलौर में रहे।शाहरूख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान पेशावर के रहने वाले थे जो बंटवारे के बाद दिल्ली आ गए। मीर ताज मोहम्मद खान एक चीफ इंजिनियर थे और साथ ही ट्रांसपोर्ट, रेस्टोरेंट व अन्य बिजनस भी करते थे। शाहरूख खान की मां लतीफ फातिमा खान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षित थी और दिल्ली कोर्ट में मजिस्ट्रेट थीं।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

जब शाहरूख खान मजह 15 साल के ही थे तो उनके पिता का देहांत हो गया। उनकी मां ने पिता के व्यापार और अपने नौकरी दोनों की जिम्मेदारी बहुत ही अच्छे उठाई लेकिन जब शाहरूख 25 साल के थे तो उनकी मां भी डायबिटीज के दुष्प्रभाव से चल बसी। शाहरूख अपनी बहन शहनाज लालारूख के साथ दुनिया में अकेले हो गए।

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

शाहरूख खान ने हंसराज कॉलेज दिल्ली से बीए इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद शाहरूख खान ने दिल्ली के ही जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से एमए मास कम्युनिकेशन में एडमिशन लिया पर एक्टिंग क्षेत्र में बिजी होने की वजह से कोर्स बीच में ही छोड दिया।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’

शाहरूख खान की शुद्ध सम्पत्ति 600 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जो उन्हें पूरी दुनिया का दुसरा सबसे धनी अभिनेता बनाती है। वे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ और टॉम क्रूस जैसे बडे कलाकारों से ज्यादा अमीर हैं।
किंग खान की एक आदत बहुत स्पेशल है वे रात को सोने के दौरान भी आइरन किये हुए कपडे पहनते हैं वो इसलिए कि उनका मानना है कि न जाने आपके ख्वाबों में कौन आपसे मिलने चला आए, तो! आपको रेडी रहना चाहिए।
हमारे किंग खान हिन्दी में बहुत कम अंक आते थे। इसकी सबसे वजह थी, उन्हें हिन्दी कम ही पसंद आती थी। उनकी मां ने इससे निजात पाने के लिए एक उपाय निकाला कि यदि वे हिंदी में सबसे अधिक अंक ले आएंगे तो वे उन्हें सिनेमा दिखाने ले जाएंगी। शाहरूख जो शुरूआती दिनों से ही अलग किस्म के बंदे रहे हैं, उन्होंने अधिकतम अंक हासिल किए, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें देव आनंद की जोशीला फिल्म दिखाई थी।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

बॉलीवुड के किंग खान को आइसक्रीम बिलकुल भी पसंद नहीं। यह सुपरस्टार जो अपने स्टारडम से अपने प्रतिद्वंदियों को डराता है, वह स्वंय घोडों पर चढने से डरता है।

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

शाहरूख खान ने हंसराज कॉलेज दिल्ली से बीए इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद शाहरूख खान ने दिल्ली के ही जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से एमए मास कम्युनिकेशन में एडमिशन लिया पर एक्टिंग क्षेत्र में बिजी होने की वजह से कोर्स बीच में ही छोड दिया।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

शाहरूख खान और गौरी की लव स्टोरी-:
शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को आज सबसे रोमांटिक और हैप्पी कपल में शुमार किया जाता है। लेनिक तीन दशर्कों बाद भी उनका एक-दूसरे के लिए प्यार बरकरार है। बी-टाऊन में अभिनेता शाहरूख की कामयाबी का श्रेय काफी हद तक उनकी पत्नी गौरी को जाता है।
आपको बता दें कि शाहरूख और गौरी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आपको बता दें कि शाहरूख गौरी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई, उस वक्त शाहरूख खान 19 के और गौरी 14 साल की थी। वहीं शाहरूख ने गौरी को पहली बार देख और गौरी से डांस के लिए पूछा पर गौरी ने यह कहकर इंकार कर दिया कि वो अपने बॉयफें्रड का इंतजार कर रही हैं। जबकि वो अपने भाई का इंतजार कर रही थी। पर शाहरूख ने हार नहीं मानी और फिल्मी हीरो की तरह वे गौरी से मिलने के नये-नये बहाने से मिलते रहे, वहीं क्या गौरी भी फिल्मी हीरोइन की तरह शाहरूख की बातों, स्टाइल, हाजिरजवाबी से आकर्षित हो गयी।
दिलवाले शाहरूख की दुल्हानियां गौरी छिब्बर एक पंजीबी हिन्दू थी, इसलिए गौरी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। अपने प्यार को पाने के लिए शाहरूख को बहुत ही जद्दोजहद करनी पडी, पहली मुलाकात के बाद शाहरूख हर उस पार्टी, फंक्शन में पहुंच जाते थे, जहां उन्हें गौरी के पहुंचने की उम्मीद होती थी। शाहरूख खान गौरी से तीसरी मुलाकात तब हुई जब उन्होनें उनके घर का फोन नंबर मालूम कर लिया। शाहरूख गौरी के प्यार में पूरी तरह पागल हो चुके थे, उन्हें अब गौरी का किसी से बात करना भी पसंद नहीं था। शाहरूख उन्हें दूसरों से बात करने से लेकर बाल खोलने तक को मना करते थे। गौरी उनके ऐसे अजीबो-गरीब व्यवहार से बहुत परेशान होकर गौरी उन्हें दिल्ली छोडकर उन्हें बिना बताए मुंबई चली गई थी, जाने के बाद शाहरूख को जैसे ही पता चला वो उन्हें ढूंढने मुंबई चले गए, उन्हें गौरी के घर का पता भी नहीं मालूम था, लेकिन फिर भी वो उन्हें पूरी मुंबई में पागलों की तरह ढंूढने लगे, शाहरूख को गौरी के बारे में एक बात बहुत अच्छे से पता कि उन्हें समंदर बहुत पसंद है तो फिर क्या था एक दिन शाम को समंदर के पास चले गये और कहते हैं सच्चा प्यार आपको मिल ही जाता है। बस फिर क्या था समंदर के किनारे उन्होंने गौरी को ढूंढ निकाला, गौरी शाहरूख को अचानक देखकर रोने लगी। तब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। और आखिकार लगभग 6 साल के लंबे वक्त के बाद लव रिलेशन के बाद 25 अक्टूबर 1991 को शाहरूख और गौरी शादी के पवित्र बंधन में बंध ही गये। आज शाहरूख खान गौरी खान की शादी फिल्म इंडिस्ट्री में सबके लिए एक मिसाल है।




ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे