गोलमाल अगेन का कॉमेडी तडक़ा, बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 अक्टूबर 2017, 5:49 PM (IST)

मुंबई। अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तब्बू जैसे सितारों से सुज्जित फिल्म गोलमाल अगेन शुक्रवार (20 अक्टूबर) को रिलीज हो गई। पहले दिन दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लगता है कि दिग्गज डायरेक्टर रोहित शेट्टी की यह कॉमेडी फिल्म उन्हें काफी पसंद आई।

अधिकतर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार इसने पहले दिन यह 30 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने में सफल रही। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम के हिसाब से कमाई 33-34 करोड़ रुपए रही। यह आंकड़ा बताता है कि वर्ष 2017 में इससे बेहतर शुरुआत किसी बॉलीवुड फिल्म की नहीं हुई।

गोलमाल अगेन का मुकाबला आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के साथ है। गोलमाल अगेन को 3000 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज किया गया है, जबकि सीक्रेट सुपरस्टार 2000 स्क्रींस पर रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

माना जा रहा है कि गोलमाल अगेन अगले दो दिन और बेहतर कमाई कतरने में सफल रहेगी। ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा का कहना है कि फिल्म इंटरवेल के बाद और भी ज्यादा मजेदार हो जाती है, जिसे वे ‘टू ड्रेमेटिक’ कह रहे हैं। यह बड़ी हिट साबित होगी और वरूण धवन की जुड़वा 2 को बढिय़ा टक्कर दे सकती है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी ने कहा कि वीकेंड तक फिल्म काफी अच्छा बटोर सकती है। करीब 75 करोड़ के आस-पास।

ये भी पढ़ें - See Pics:इस फेमस स्टार के जुड़वा बच्चें हैं ये दोनों, क्या आपने पहचाना