नई दिल्ली। पाकिस्तानी के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज बाबर आजम इस समय शानदार फॉर्म में हैं। दो दिन पहले 23 साल के हुए बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को अबु धाबी में 101 रन की पारी खेली। बाबर ने 133 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके जमाए। बाबर का यह संयुक्त अरब अमीरात में लगातार 5वां वनडे शतक है। वे एक देश में वनडे में लगातार सर्वाधिक शतक जमाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
आम तौर पर तीसरे नंबर (वन डाउन) पर उतरने वाले बाबर के 33 वनडे में सात शतक और छह अर्धशतकों की मदद से 1659 रन हो गए हैं। उनका औसत 57.20 और स्ट्राइक रेट 86.99 है। बाबर के 11 टेस्ट में 475 व इतने ही टी20 मुकाबलों में 432 रन हैं।
आईए अब नजर डालें एक देश में वनडे में लगातार सर्वाधिक सैकड़े उड़ाने वाले 5 और बल्लेबाजों पर :-
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
किस देश में : भारत
लगातार शतक : 4
अवधि : वर्ष 2010-11
ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
जहीर अब्बास (पाकिस्तान)
किस देश में : पाकिस्तान
लगातार शतक : 3
अवधि : 1982-83
ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...
सईद अनवर (पाकिस्तान)
किस देश में : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
लगातार शतक : 3
अवधि : वर्ष 1993
ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)
किस देश में : दक्षिण अफ्रीका
लगातार शतक : 3
अवधि : वर्ष 2013
ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां
कुमार संगकारा (श्रीलंका)
किस देश में : ऑस्ट्रेलिया
लगातार शतक : 3
अवधि : वर्ष 2015
ये भी पढ़ें - सिर्फ कंगारू क्रिकेटर वाटसन ने किया है यह कमाल, ये हैं टॉप...