आमिर और अजय देवगन के बीच कोई मनमुटाव नहीं

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017, 7:52 PM (IST)

मुंबई। ‘गोलमाल अगेन’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ दिवाली के अवसर पर रिलीज हो रही हैं, लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और अजय देवगन के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। ‘दंगल’ के अभिनेता ने अजय की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया है।

आमिर ने शनिवार को ट्विटर पर अजय के साथ की एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यहां ‘गोलमाल’। लंबे समय बाद अजय से मिले। क्या महान व्यक्ति हैं।’’

दोनों कलाकारों को वर्ष 1997 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘इश्क’ में जूही चावला और काजोल के साथ देखा गया था।

वहीं अजय ने आमिर को 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अजय ने लिखा, ‘‘अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं। सिक्रेट या नहीं। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को शुभकामनाएं।’’

अजय अभिनीत ‘गोलमाल अगेन’ 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह लोकप्रिय ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - Shocking: सैफ की बेगम को अमिताभ बच्चन ने जबरन किया Kiss, फिर क्या हुआ?