45 साल की चाची के साथ 20 साल के भतीजे ने किया ऐसा काम जिसने उड़ा दिए सभी के होश...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017, 4:30 PM (IST)

जयपुर। आमेर थाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह दुष्कर्म अपनी आधी उम्र से छोटे भतीजे ने चाची के साथ किया।

वारदात के दौरान महिला घर में अकेली सो रही थी। बाद में पीड़िता ने अपने पति को जब घटना के बारे में जानकारी दी और भतीजे के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय पीड़िता थाना इलाके की रहने वाली है। पीड़िता 1 अक्टूबर को अपने मकान पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी भतीजा रमेश चन्द किसी बहाने से घर आया। इस दौरान आरोपी ने अकेला पाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मगर पीड़िता ने अपने पति को यह बात बताई। पीड़िता ने पति के साथ थाने जाकर रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे