रामगंज हिंसा मामले में पुलिस की पहली गिरफ्तारी, आरोपी ने हिंसा फैलाने के लिए लोगों को भड़काया और पथराव किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017, 7:05 PM (IST)

जयपुर। राजधानी के रामगंज इलाके में हुई हिंसा के मामले में राजगंज थाना पुलिस ने आज पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपद्रव में शामिल एक आरोपी मोहम्मद मूसा को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी रामगंज थाना इलाके के बाबू का टीबा का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद मूसा ने हिंसा के दौरान लोगों को भड़काया और दंगे करवाने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। हिंसा फैलाने में आरोपी मूसा ने कई लोगों को इकटठा भी किया। यही नहीं आरोपी ने हिंसा वाले दिन पुलिस पर पथराव भी किया था। पथराव करते हुए आरोपी की तस्वीर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लेकिन मामला होने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया। मगर पुलिस ने आज उसे दबोच लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कर रही है कि हिंसा फैलाने में और कौन-कौन युवक शामिल थे। पुलिस अब पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

आपको बता दें कि रामगंज इलाके में मामूली कहासूनी के बाद हिंसा फैल गई थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे