राष्ट्रीय दशहरा मेला-2017: जस्सी और वडाली करेंगे पंजाबी गानों से रोमांचित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017, 11:03 AM (IST)

कोटा। विश्व विख्यात कोटा के दशहरा मेले में आज रात पंजाबी गायक जसवीर सिंह जस्सी और लखवीर सिंह वडाली अपनी दिलकश आवाज के जादू से श्रोताओं को खूब एंटरटेन करेंगे। कोटा नगर निगम की ओर से विजयश्री रंगमंच पर राष्ट्रीय दशहरा मेला-2017 का आयोजन किया जा रहा है।

पंजाबी गायक जसवीर सिंह जस्सी और लखवीर सिंह वडाली के कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू होंगे। इससे पहले पहले वीर खालसा गत्का ग्रुप की ओर से पंजाबी गत्का का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगंजमंडी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल होगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे