पाक ने फिर की पुंछ में फायरिंग, इस वर्ष 600 से ज्यादा बार तोडा सीजफायर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017, 09:05 AM (IST)

श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन लगातार हो रहा है। पाकिस्तान ने फिर से पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग कर रही है और भारी मोर्टार सेल भी दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना इस फायरिंग का मुंहतोड जवाब दे रही है। अभी तक पाकिस्तानी फायरिंग में किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में एलओसी पर छोटे, स्वचालित हथियारों से बिना किसी उकसावे के और अंधाधुंध गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान ने गुरुवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। गुरुवार को हुई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था और एक पोर्टर की मौत हो गई। साथ ही 5 अन्य जवान भी घायल हो गए थे।

कल पुंछ के खारी करमारा में की थी गोलीबारी:

ज्ञातव्य है कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को पुंछ सेक्टर के खारी करमारा इलाके में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने इस इलाके में भारत की सैन्य चौंकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इस फायरिंग में एक जवान और एक पोर्टर की मौत हो गई। वहीं 5 जवान घायल हो गए थे।

इस वर्ष अब तक 600 से ज्यादा बार किया सीजफायर का उल्लंघन:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं बढी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2016 में एलओसी पर कुल 228 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 211 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। वहीं इस वर्ष सितंबर 2017 तक 600 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन किया गया।

ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी