मैथलीशरण गुप्त की जन्मभूमि में प्यास से तड़प रहे लोग, मदद को आगे आये अनूप देहाती

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 8:09 PM (IST)

झांसी। कहने को यह मैथलीशरण गुप्त की जन्मभूमि है। लेकिन इन दिन यहां रहने वाले स्थानीय लोग कई समस्याओं से ग्रस्त है। जिनकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई। लेकिन अब तक उसे दूर नहीं किया गया। पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों की समस्या की हकीकत जानने के लिए समाजसेवी अनूप देहाती ने पानी की टंकी पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
मालूम हो कि झांसी जनपद का चिरगांव इलाका मैथिलीशरण गुप्त की जन्मभूमि है। जहां पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों को जूझना पड़ रहा है। जिसकी हकीकत जानने के लिए समाजसेवी अनूप देहाती अपने साथियों के साथ पानी की टंकी पर पहुंचे। जहां उन्होंने चढ़कर पानी की किल्लत का कारण जानने का प्रयास किया।
समाजसेवी अनूप देहाती का कहना है कि कस्बे के खेड़ा पूरा बालापुरा में 1980 से पानी की टंकी बनी हुई है। उस समय नगर की जनसंख्या एक चौथाई भी नहीं थी। अब जनसंख्या बढ़ गई है। अब हालात खराब हो रहे हैं। जिस ओर शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
जबकि विधायक और सांसद को जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था। उन्होंने चुनावी दौरों में बड़े बड़े वादे किये। लेकिन कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। जिस कारण यहां की समसया ज्यों की त्यों बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे