निर्धारित समय के बाद कचरा डालने पर किया जुर्माना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 7:41 PM (IST)

जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी के निर्देश पर नगर निगम जयपुर के सभी जोनों में डिपो पर निर्धारित समय के बाद खुले में कचरा डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही के तहत 9 हथगाड़ी और रिक्शा-ट्रोली जब्त की गई। साथ ही निर्धारित समय के बाद डिपो पर खुले में कचरा डालने वालों पर करीब 9 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

कार्यवाही के दौरान कई लोगों को निर्धारित समय के बाद कचरा डालने वाले को मौके पर रोका गया, समझाइश की गई और वापस घरों की ओर लौटाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे