बीजिंग। स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट्स के अधिक इस्तेमाल से टीनेजर्स में
मेंटल हेल्थ से जुड़े खतरों का जोखिम बढ़ जाता है। इससे अटेंशन, बिहेवियर
और सेल्फ रेगुलेशन पर इफेक्ट पड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि
स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल करने से एक लडकी की आंखों की रोशनी चली गई।
जी हां, यह घटना चीन की है।
सोशल मीडिया में चल रही खबरों के
अनुसार 21 साल की पीडि़त महिला अपने स्मार्टफोन पर दिन भर गेम खेलती रही और
अचानक उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया। महिला को मोबाइल गेम किंग ग्लोरी
खेलना बहुत पसंद था। आपको बता दें कि चीन में यह बहुत ही पॉपुलर गेम है।
यही नहीं इसे खेलने वाले मानते हैं कि उन्हें गेम की लत लग चुकी है। महिला
को भी गेम की ऐसी लत थी कि वह बिना खाए-पिए पूरे आठ घंटों तक गेम खेलती
रही। यही नहीं इस दौरान वो टॉयलेट तक जाने के लिए नहीं उठी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला के मुताबिक जब वह ऑफिस नहीं जाती थी तब सुबह 6 बजे उठकर नाश्ता करने के बाद शाम के चार बजे तक गेम खेलती रहती थी। महिला ने इस बात का भी खुलासा किया कि उसने 1 अक्टूबर को पूरे दिन गेम खेला और डिनर के बाद जब उसने फिर से गेम खेलना शुरू किया तो उसके दाईं आंख की रोशनी चली गई। इसके बाद इलाज के लिए महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ज्यादा गेम खेलने की वजह से उसके रेटिना में खून जमा गया है और आंखों की रोशनी चली गई। इसे रेटिनल आर्टरी ऑक्यूलेशन कहा जाता है।
ये भी पढ़ें - महाभारत काल से अस्तित्व में आया पनकी मंदिर, देखें तस्वीरें
रेटिनल आर्टरी ऑक्यूलेशन में आंख की उन छोटी धमनियों में ब्लॉकेज आ जाता है जो आंख के रेटिना तक खून ले जाती हैं। यह बीमारी बेहद बुजुर्ग लोगों को ही होती है। यह अपने आप में ऐसा पहला मामला है जब इतनी कम उम्र का कोई शख्स इस बीमारी की चपेट में आया हो।
ये भी पढ़ें - मरने के बाद दोबारा जिंदा होगी यह लडकी! जानिए कैसे