गुजरात दौरे पर जाते समय सिरोही में रुकीं सीएम, डीसा के लिए रवाना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 11:52 AM (IST)

सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को गुजरात दौरे के दौरान विशेष विमान से सिरोही हेलिपेड पहुंची। हवाई पट्टी पर गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया सहित भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की तथा पुलिसकर्मियों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां भाजपा पदाधिकरियों तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के बाद वे हेलिकॉप्टर से डीसा रवाना हो गईं। वहां उपचुनावों को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगी। जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने हेलिपेड पर मुख्यमंत्री को विजयराजे सिंधिया की तस्वीर भेंट की।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!