पुरुषों की जगह महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए राहुल गांधी,आखिर क्यों, पढ़ें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 7:20 PM (IST)

अहमदाबाद। विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात दौरे पर थे। बुधवार को राहुल गांधी छोटा उदयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। दरअसल राहुल गांधी संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मुखातिब हो रहे थे। इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि राहुल गांधी को शर्मिन्दगी का सामना करना पडा। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी को टॉयलेट जाना था। राहुल गांधी गलती से महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए। हांलांकि उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हो गया और वे तुरंत टॉयलेट से बाहर आ गए।

क्या हुआ:
दरअसल कार्यक्रम खत्म होने के बाद राहुल गांधी टाउन हॉल से निकले। उन्हें फ्रेश होने के लिए टॉयलेट जाना था। लेकिन वहां टॉयलेट पर महिला और पुरुष के साइन नहीं बने थे। वहां टॉयलेट के दरवाजे पर गुजराती भाषा में लिखा था। वहीं राहुल गांधी को गुजराती भाषा पढना नहीं आता। एक तरफ के टॉयलेट पर गुजराती में लिखा था महिलाओं माटे शौचालय यानी महिलाओं के लिए शौचालय, जबकि दूसरी तरफ पुरुषों के टॉयलेट्स थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ऐसे में राहुल गांधी गलती से महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए। इसी दौरान बाहर खडे एसपीजी ने मीडिया वालों को यह कहते सुन लिया कि राहुल गांधी लेडीज टॉयलेट में चले गए हैं। इस पर एसपीजी अधिकारी तुरंत राहुल गांधी को रोकने के लिए दौडे लेकिन तब तक राहुल गांधी वापस बाहर आ गए थे। वहीं कुछ फोटोग्राफर्स ने महिलाओं के टॉयलेट से निकलते हुए राहुल गांधी की तस्वीर खींच ली।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!