100 सफाई कर्मचारियों को दिए स्थायी नियुक्ति प्रमाण पत्र

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017, 3:07 PM (IST)

राजसमंद। नाथद्वारा नगर पालिका ने मंगलवार को 100 सफाई कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए। नगर पालिका के पब्लिक पार्क में हुए कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष लालजी मीणा, उपाध्यक्ष परेश सोनी, आयुक्त नाथूसिंह राठौड़ ने कर्मचारियों को नियुक्ति के प्रमाण पत्र दिए। साथ ही अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस की मांगो को भी मंजूरी दी गई।

इस अवसर पर अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश छापरवाल, नगराध्यक्ष लक्ष्मी लाल गहलोत, नगरमंत्री रमेश चंद्र पंवार, देव कृष्ण राठौड़ सहित 135 कर्मचारी जमादार मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे