मर्चेन्ट नेवी में नौकरी लगाने का दिया झांसा और ठग लिए ढाई लाख रूपये

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017, 8:21 PM (IST)

जयपुर। राजधानी में एक बेरोजगार युवक को मर्चेन्ट नेवी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। मामला विश्वकर्मा थाना इलाके का है। पीडित ने तीन आरोपियों के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक गायत्रीनगर विस्तार जोडला पावर ग्राम बढारना के रहने वाला रमेश सिंह की मई 2016 में पडौस में रहने वाले रामसिंह के जरीए अमरापुरा जिला जयपुर के रहने वाले कृष्ण कुमार, शुम्भुदयाल यादव, गैंदाराम से जान-पहचान हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित को मर्चेन्ट नैवी में आलाधिकारियों से सांठ-गांठ होने का झांसा देकर उसके बेटे अशोक को मर्चेन्ट नैवी में नौकरी लगाने का दावा किया।

इसके लिए आरोपियों ने पांच लाख रुपए खर्चा होने की बात कही। सौदा के तहत ढाई लाख रुपए पहले और ढाई लाख रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ। पीड़ित ने 25 मई 2016 को बतौर एडंवास ढाई लाख रुपए दे दिए। आरोपियों ने पीडित को कुछ कुछ महीनों का समय दिया। समय बीत जाने के बाद जब पीड़ित ने आरोपियों से सपंर्क किया तो वह टाल-मटौल करने लगे।

लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने पीडित की नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित ने जब रूपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने इस्तगासा के जरीए तीनों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे