पहले हुई कहासुनी, फिर मारा चाकू और चलाई गोली, 1 की मौत, 2 घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017, 8:12 PM (IST)

धौलपुर। जिले के बाड़ी थाना इलाके के बत्तीपुरा गांव में मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग और चाकूबाजी भी हो गई। फायरिंग और चाकूबाजी के दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में एक मृतका की सास हैं। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक बत्तीपुरा गांव में बाड़ी कस्बा निवासी गजसिंह जाटव गांव की महिला रामबाई के साथ झगड़ा व बदसलूकी कर रहा था। गांव की अन्य महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गजसिंह ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे एक महिला सरस्वती की मौत हो गई, जबकि उसकी सास कलावती गंभीर घायल हो गई। आरोपी गजसिंह ने वारदात के बाद भागते समय मृतका के पति राजकुमार पर कट्‌टे से फायर किया। उसके छर्रे मृतका की बहन राजकुमारी को लगे हैं। दोनों घायल महिलाओं को सामान्य चिकित्सालय बाड़ी में भर्ती कराया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें - शर्मनाक: यूपी में वॉर्डन ने इसलिए 70 छात्राओं को किया निर्वस्त्र ताकि...