खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें : खान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017, 3:55 PM (IST)

टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने मंगलवार को युवा क्रिकेट क्लब द्वारा वीर सावरकर चौराहा ग्राम चंदलाई में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समारोह के मुख्य अतिथि रेल लाओ संघर्ष दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने गेंद को शॉट मारकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुकेश चौधरी सरपंच ग्राम पंचायत चंदलाई ने अकबर खान को साफा बंधवाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें, वहीं अपने देश व अपने जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल के साथ ही शिक्षा भी जरूरी है और क्रिकेट में एक अच्छा मुकाम हासिल करें। अकबर खान ने सभी खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे। ग्रामवासियों की रेल लाने की बात करने पर अकबर खान ने जल्दी ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से रेल के लिए भूमि अवाप्ति की घोषणा कराएंगे। इस पर सभी ने हाथ उठाकर टोंक की इस रेल परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की घोषणा करने में अकबर खान का साथ देने का वादा किया। प्रतियोगिता में लोजपा जिलाध्यक्ष रामजस टाटावत, धर्मराज गुर्जर, पंकज बैरवा, पवन कुमार भील, छात्र नेता चौथमल गुर्जर, असलम खान, युवराज गुर्जर, अय्यूब खान, छुट्टन खान, श्यामलाल सैन, डॉ. राजेश गुर्जर, हरिनारायण गुर्जर, रमेश बैरवा, पप्पू, राजाराम फौजी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे