मुख्यमंत्री योगी व उपमुख्यमंत्री केशव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 सितम्बर 2017, 5:33 PM (IST)

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि योगी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद थे, जबकि केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद की फूलपुर सीट से सांसद थे। हाल ही दोनों उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। योगी के मुख्यमंत्री और केशव मौर्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही तय हो गया था कि दोनों को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे