38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 सितम्बर 2017, 4:50 PM (IST)

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल गुरुवार (21 सितंबर) को 38 साल के हो गए। दुनियाभर में उनके फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। गेल ने दो दिन पहले करीब ढाई साल बाद कोई वनडे मुकाबला खेला।

गेल का खेल टी20 क्रिकेट में काफी सूट करता है और इसी कारण वे अलग-अलग देशों की लीग में खेलते नजर आते हैं। वे भारत में आईपीएल के कारण काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य रहे गेल बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से जुड़ गए और चौकों-छक्कों की बरसात से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में लगे हुए हैं।

ऐसी बात नहीं है कि गेल टी20 में ही सफल हैं, वे वनडे और टेस्ट में भी वेस्टइंडीज के अहम सदस्य रहे हैं। गेल के 103 टेस्ट में 7214 रन, 270 वनडे में 9258 रन और 52 टी20 में 1577 रन हैं। वे कुल मिलाकर 97 अर्धशतक और 39 शतक ठोक चुके हैं।

अब हम देखेंगे क्रिस गेल की तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में मिलाकर खेली गई टॉप-5 पारियां :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

मैच : टेस्ट
कब : 15 नवंबर 2010 से शुरू
कहां : गाले
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : 333 रन, 437 गेंद, 34 चौके, 9 छक्के
नतीजा : ड्रा


ये भी पढ़ें - विराट कोहली अब इस मामले में सिर्फ सचिन से पीछे, देखें टॉप-5

2

मैच : टेस्ट
कब : 29 अप्रैल 2005 से शुरू
कहां : सेंट जोंस
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 317 रन, 483 गेंद, 37 चौके, 3 छक्के
नतीजा : ड्रा


ये भी पढ़ें - भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के नाम है यह खास रिकॉर्ड, देखें...

3

मैच : वनडे
कब : 24 फरवरी 2015
कहां : कैनबरा
विरुद्ध : जिम्बाब्वे
पारी का विवरण : 215 रन, 147 गेंद, 10 चौके, 16 छक्के
नतीजा : वेस्टइंडीज डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 73 रन से जीता


ये भी पढ़ें - होप ने दोनों पारियों में जमाया शतक, 5 भारतीय कर चुके हैं कमाल, जानें...

4

मैच : टेस्ट
कब : 28 जून 2002 से शुरू
कहां : सेंट जॉर्ज
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 204 रन, 332 गेंद, 29 चौके, 2 छक्के
नतीजा : ड्रा


ये भी पढ़ें - एमएस धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि, ये 5 भारतीय हैं आगे

5

मैच : टी20
कब : 11 सितंबर 2007
कहां : जोहानसबर्ग
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 117 रन, 57 गेंद, 7 चौके, 10 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 14 गेंदों पहले 8 विकेट से जीता

ये भी पढ़ें - होप ने दोनों पारियों में जमाया शतक, 5 भारतीय कर चुके हैं कमाल, जानें...