पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति का मर्डर किया

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 सितम्बर 2017, 9:11 PM (IST)

करनाल। जिले के गाव नगला मेगा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने अपने अवैध संबधो के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे