सलमान का खुलासा, अक्टूबर में इस तारीख से शुरू होगा बिग बॉस-11

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 सितम्बर 2017, 3:48 PM (IST)

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 11वें संस्करण की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। सलमान ने एक वीडियो जारी कर अपने फैंस को बताया कि ये कब शुरू होने जा रहा है। इस वीडियो में वे क्लासिकल सिंगर के रूप में दिख रहे हैं। सलमान इसमें हारमोनियम बजाते हुए गा रहे हैं मेरे सामने वाली खिडक़ी पर एक चांद का टुकड़ा रहता है... यह वीडियो कलर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसमें सलमान ने बताया गया है कि बिग बॉस-11 एक अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ये सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होगा। रविवार को इसका ओपनिंग इवेंट होगा। सलमान का ये वीडियो ह्यूमरस है, जिस लडक़ी के लिए वे ये गाना गा रहे हैं, उसके बाप के खिडक़ी पर आते ही वे अपना सुर बदल लेते हैं। इसके बाद सलमान अपने शो के बारे में जानकारी देते हैं।

ये भी पढ़ें - यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!

आपको बता दें कि सलमान के शो के लिए इस बार निया शर्मा, जानवी कपूर, नीति टेलर, अनुज सक्सेना, देवोलीना भट्टाचार्य, पर्ल वी पुरी, अचिंट कौर, अभिलाष थैपलीयाल, निकीतन धीर, रानी चटर्जी, ढिंचिक पूजा, अभिषेक मलिक, राहुल राज सिंह आदि के नाम तय माने जा रहे हैं। हालांकि, इनमें बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें - Bigg Boss 11 Contestant List Leaked: देखें कौन-कौन होगा