इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, गेल के T20 में 100 छक्के, देखें टॉप...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 सितम्बर 2017, 3:10 PM (IST)

चेस्टर ली स्ट्रीट। दो बार के विश्व विजेता वेस्टइंडीज ने यहां खेले गए सीरीज के एकमात्र टी20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 21 रन से हरा दिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन बनाए। एविन लुईस (51) और क्रिस गेल (40) ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में ही 77 रन ठोक डाले। लुईस ने 28 गेंदों पर छह चौके व तीन छक्के और गेल ने 21 गेंदों पर तीन चौके व चार छक्के उड़ाए।

बाद में रोवमैन पॉवेल ने 28, विकेटकीपर चाडविक वाल्टन ने 13, एश्ले नर्स ने नाबाद 13 और मार्लोन सैमुअल्स ने 10 रन का योगदान दिया। लियाम प्लंकेट व आदिल रशीद ने 3-3 और टॉम कुरन व क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई।

एलेक्स हेल्स ने 17 गेंदों पर आठ चौकों व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रन उड़ाए। विकेटकीपर जोस बटलर ने 30, जॉनी बेयरस्टॉ ने 27, प्लंकेट ने 18 और जोए रूट ने 17 रन बनाए। केसरिक विलियम्स व कार्लोस ब्रेथवेट ने 3-3, सुनील नरेन ने दो और जिरोम टेलर व नर्स ने 1-1 विकेट चटकाया। नरेन मैन ऑफ द मैच चुने गए।

मैच के दौरान गेल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। गेल के 52 मैच में 35.04 के औसत व 145.34 के स्ट्राइक रेट के साथ 1577 रन हो गए हैं। वे 13 अर्धशतक व दो शतक उड़ा चुके हैं और उनके खाते में 103 छक्के व 134 चौके हैं।

अब हम देखेंगे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

मैच : 71
रन : 2140
औसत : 35.66
स्ट्राइक रेट : 136.21
50/100 : 13/2
टॉप स्कोर : 123 रन
छक्के : 91

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

शेन वाटसन (ऑस्ट्रेलिया)

मैच : 58
रन : 1462
औसत : 29.24
स्ट्राइक रेट : 145.32
50/100 : 10/1
टॉप स्कोर : नाबाद 124 रन
छक्के : 83


ये भी पढ़ें - एमएस धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि, ये 5 भारतीय हैं आगे

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

मैच : 61
रन : 1806
औसत : 34.73
स्ट्राइक रेट : 131.44
50/100 : 10/1
टॉप स्कोर : नाबाद 101 रन
छक्के : 76


ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब बोलता है कोहली का बल्ला, ये हैं टॉप-5

युवराज सिंह (भारत)

मैच : 58
रन : 1177
औसत : 28.02
स्ट्राइक रेट : 136.38
50/100 : 8/0
टॉप स्कोर : नाबाद 77 रन
छक्के : 74


ये भी पढ़ें - वनडे में एमएस धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि

डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)

मैच : 63
रन : 1686
औसत : 28.10
स्ट्राइक रेट : 139.56
50/100 : 12/0
टॉप स्कोर : नाबाद 90 रन
छक्के : 74

ये भी पढ़ें - विराट कोहली अब इस मामले में सिर्फ सचिन से पीछे, देखें टॉप-5